कोन। स्थानीय वन रेंज के कोटा कनहर से बालू खनन में व ढुलाई में लिप्त टीपर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने टीपर को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन एवं ढुलान करने वालों में हड़कंप मचा है।
मंगलवार की रात कनहर नदी से अवैध खनन कर टीपर मनरिया पडरक्ष की ओर जा रहा था। सूचना पर एसडीओ फारेस्ट जेपी सिंह, उड़ाका दल प्रभारी अनिल कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर टीपर को सीज कर दिया। इस संबंध में एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि कनहर नदी से अवैध खनन कर टीपर भाग रहा था लेकिन रास्ते में मनरिया के पास फंस गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस की मदद से सीज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।