अनपरा सीजेएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते संविदाकार।
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा। थर्मल कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपने लंबित मांगो के समर्थन में अनपरा तापीय परियोजना के सीजेएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पीपी सिंह व सचिव चंद्रशेखर यादव ने कहा कि लंबित मांगों के समर्थन में लगातार परियोजना प्रबंधन व उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है परंतु सकारात्मक कदम नही उठाया जा रहा है। यदि प्रबंधन भुगतान की दिशा में ठोस पहल नही करता है तो मजबूरी में सभी संविदाकार परियोजना काम बंद कर हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। इस अवसर पर अजय सिंह, त्रिभुवन, राजा पाण्डे, सुबाष चौहान, रमा शंकर, विश्वनाथ पटेल, सलीम आदि मौजूद रहे।