फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान की जांच के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज वन रेंज के अंतर्गत हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला जोर पकड़ने लगा है। कटान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलीय उड़ाका दल प्रभारी मनमोहन मिश्रा के निर्देशन में विभिन्न बीटों मेें काटे गए पेड़ों की जांच के लिए अलग-अलग चार टीमें बनाई गई है। टीमें जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौपेंगी।
विज्ञापन

प्रथम करहिया पूर्वी बीट में टीम प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी दिवाकर दूबे की टीम में वन रक्षक कन्हैया लाल, माधव राम, राम उग्रह तथा शम्भू नाथ शामिल हैं। दूसरे बासीन बीट के टीम में प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी रूप सिंह के अलावा वन दरोगा सर्वेश सिंह, श्याम नरायन,वन रक्षक बन्धुराम तथा नकछेदी को शामिल किया गया है। तीसरे हरनाकछार बीट टीम का प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ डिप्टी रेंजर राजकुमार मौर्या, वन रक्षक सूवेदार प्रसाद भार्गव तथा अवधेश कुमार को लगाया गया हैं। चौथे करहिया पश्चिम बीट के टीम प्रभारी कुंज मोहन वर्मा (उप प्रभागीय वनाधिकारी) के साथ वन रक्षक लालचन्द कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार विमल, सुनील कुमार तथा चंद्रशेखर पटेल हैं। टीमों को अपने-अपने बीटों में कटानों की स्थिति, कटे वृक्षों की प्रजाति, गोलाई, ऊंचाई, हरे-सूखे की दशा, कटान की सम्भावित अवधि का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपना है। उपरोक्त बीटों के जांचोपरांत यही टीमें रेंज के अन्य बीटों कोरगी, सुईचट्टान, जामपानी, बैरखड़ तथा विंढमगंज क्षेत्रों में भी कटान की स्थिति की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी। उधर जांच टीमों के गठित होते ही पेड़ों को काटने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें