फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएलएम मेला में अध्यापकों ने प्रस्तुत किया मॉडल

विज्ञापन
रौप ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सम्मानित शिक्षक के साथ बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
चुर्क। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के शिक्षकों का टीएलएम मेला ब्लॉक संसाधन केंद्र रौप पर शुक्रवार को लगा। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न विषयों पर कलात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि बीएसए ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान न्याय पंचायत सलखन को प्रथम, गुरु परासी को द्वितीय और पांपी को तृतीय स्थान मिला। यहां श्री अरविंदो सोसायटी से चयनित 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. गोरखनाथ ने कहा कि एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय संचालित होंगे। शिक्षिक-शिक्षिकाएं बेहतर शिक्षण कार्य करें और अभिभावकों से तालमेल कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को नामांकित कराएं। सोसायटी के एरिया हेड सुशांत माहेश्वरी बीईओ राबर्ट्सगंज रमाकांत राम, घोरावल उदय चंद राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, योगेश पांडेय, अजय यादव, नवीन गुप्ता, राजेंद्र कुमार, सिंधु मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, शुषमा शुक्ला, रामगोपाल यादव, उमा सिंह, माधुरी सिंह, निधि गुप्ता, अनामिका सिंह, आदि मौजूद रहे। उधर खलियारी के परिषदीय विद्यालयों का टीएलएम मेला उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी में लगा। बीईओ अमित कुमार दूबे ने शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि महेंद्र जायसवाल शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष नगवां रहे। अध्यक्षता पारसनाथ पांडेय ने की। संचालन नवीन दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें