बस से कुचलकर परिचालक घायल
रेणुकूट बाजार में हिंडाल्को हॉस्पिटल मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे रेलवे स्टेशन से बीजपुर को जा रही निजी बस ने अपने ही कंडक्टर को कुचल दिया। उसकी हालत गंभीर है।
पिपरी थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि रेणुकूट कस्बे के आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रेलवे स्टेशन रेणुकूट से बीजपुर की तरफ जाते समय बस में लटक रहे कंडक्टर का हाथ छूट जाने से नीचे गिर गया।
बस का पिछला पहिया कंडक्टर पोथीपाथर जरहा निवासी दिनेश (30) के पैर पर चढ़ गया। घायल को हिंडाल्को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।