सोनभद्र। नवसृजित कोन और करमा ब्लॉक में टीबी यूनिट शुरू हो गई है। जिले में 11 टीबी यूनिट के अधीन 27 माइक्रोस्कोपी सेंटर क्रियाशील है। यह बातें बृहस्पतिवार को सीएमएओ कार्यालय के सभागार में एससीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार दिशा-निर्देशों के अनुरूप सोनभद्र को 2025 तक क्षय रोग से मुक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। चतरा और बभनी ब्लॉक को 2022 तक क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि छात्र एवं शिक्षक, फ्रंट लाइन वर्कर, आजीविका मिशन में लगे स्वंयसेवी ग्रुप, कोटेदार, विभिन्न सरकारी विभाग, जन प्रतिनिधि, धर्म गुरुओं, युवाओं आदि को जोड़ते हुए उन्हें टीबी के प्रति जागरूक किया जाएगा और उनके माध्यम से टीबी के विरुद्घ लड़ाई को जनांदोलन कर रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीबी के प्रत्येक मरीज को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत इलाज के दौरान पौष्टिक आहार के रूप में 500 प्रतिमाह की धनराशि टीबी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर, डॉ. प्रेमनाथ सिंह, रिपुंजय श्रीवास्तव, सतीश, आनंद मौर्य, नसीम आदि मौजूद रहे।