फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी चैंपियन आईसी मटेरियल की हुई लांचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्षय केंद्र हाइडिल मैदान में शुक्रवार को गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरजी यादव व डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने कहा कि पूर्व में चिह्नित किए गए टीबी मरीजों की तरफ से लोगों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। इसमें कुल छह ब्लॉकों से 11 लोगों के नेतृत्व में टीबी चैंपियन के आईसी मैटेरियल की लांचिंग की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में आए सभी टीबी चैंपियन को आईसी मैटेरियल लांचिंग में शामिल कर उनके विचारों से समाज में एक संदेश देने के उद्देश्य से उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से निकल कर समाज में संदेश देने का कार्य करने वाले लोगों का बहुत बड़ा सहयोग हमारे स्वास्थ्य विभाग को मिल रहा है। इस मौके पर पीपीएम सतीश चंद्र सोनकर, एसडीएस हरिओम मोहन, डिस्टिक कम्यूनिटी कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार, एनटीपीसी के समस्त कर्मचारी एवं जिले के समस्त टीबी चैंपियन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें