फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनय की बारीकियां सिखाईं

Thu, 07 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अभिनय का प्रशिक्षण लेते बच्चे।
विज्ञापन
 एनटीपीसी रिहंद की ओर से सीएसआर के तहत आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन बीजपुर और चेतना विद्यालय नेमना में दस दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार की देर शाम इंद्रधनुष प्रेक्षागृह में समापन हुआ। दिल्ली से आए प्रशिक्षक अखिलेश कुमार खन्ना और उनके सहयोगियों ने बच्चों को जरूरी बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण एस सरकार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के प्रशिक्षण जरूरी है। आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन की छात्रा सरोज ने ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा.. गीत सुनाकर देशप्रेम की बयार बहाई।

चेतना विद्यालय नेमना के विद्यार्थियों ने रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित छुट्टी.. नामक नाटक का मंचन किया। मां की भूमिका में मीन, देहाती बालक की भूमिका में कमलेश आदि की भूमिका सराहनीय रही। एकल, सामूहिक गीत की भी प्रस्तुति दी गई। संचालन छात्रा पूनम दूबे और अति मुनीषा ने किया। जीएम एके केशरी, आरबी पांडेय, एजीएम एके सिन्हा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें