फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन गांवों में पहुंच रहा टैंकर, अन्य जगहों पर पुरानी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लोराइड प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल के संकट का मुद्दा उछलने के बाद टैंकर से आपूर्ति शुरू हो गई है। हालांकि अभी पानी उन्हीं गांवों में पहुंच रहा है, जहां मंडलायुक्त और डीएम ने निर्देश दिए हैं। अन्य गांवों के लोगों के लिए विभाग नए निर्देश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

दुद्धी ब्लॉक के कई गांव भूजल में फ्लोराइड की अधिकता से जूझ रहे हैं। मनबसा, झारोखुर्द, झारोकला, बघाडू़, हथवानी, करहिया सहित अन्य गांव में समस्या सबसे ज्यादा है। पिछले दिनों मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मनबसा पहुंचकर समस्या की जानकारी ली थी।
ग्रामीणों को स्वस्थ रखने के लिए टैंकर से शुद्ध पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद मनबसा, झारोखुर्द, झारोकला में टैंकर से पानी पहुंचाना शुरू किया गया है, जबकि अन्य गांवों की स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मनबसा, झारोखुर्द, झारोकला में सबसे ज्यादा फ्लोराइड प्रभावित गांव हैं। यहां पानी टैंकर के माध्यम से भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक अन्य फ्लोराइड युक्त गांव चिह्नित नहीं किए जा सके हैं।
इससे दिक्कत आ रही है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया फ्लोराइड युक्त गांव को चिह्नित कर सभी गांव में चिकित्सकों व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। गांव में चिकित्सकों की ओर से शिविर लगाकर उपचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें