सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में घाटी उतरते समय तारकोल लदा टैंकर शनिवार की रात अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। लगभग 200 फीट गहरी खाईं में गिरने से जहां टैंकर के परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक देर तक केबिन में ही फंसा रहा। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर रात झारखंड के गिरिडीह निवासी चालक सुमन सिंह (27) मौत हो गई।
बिहार के बेंगूसराय से तारकोल लेकर एक टैंकर ओबरा जा रहा था। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी स्थित तीसरे मोड़ पर पहुंचा अनियंत्रित हो गया। चालक उसे दूसरी तरफ मोड़ पाता इससे पहले टैंकर खाईं में जा गिरा। वहीं चालक सुमन सिंह गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही केबिन में फंस गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
गुरमा चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल की टीम ने चालक को रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां देर रात उसकी सांसें थम गईं। आधार कार्ड में दर्ज नाम पते के आधार पर घर वालों को सूचना भेजवाई गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम केलिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। संवाद