फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: सड़क पर खड़े होकर कर रहे थे बात, बिजली गिरने से जीजा-साले समेत तीन की मौत

Wed, 31 Aug 2022 08:01 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को बिजली गिरने से जीजा और साले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
जीजा-साले के शव के पास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से जीजा-साले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक झुलस गया। हादसे के बाद से पीड़ितों के परिजनों में कोहराम मचा है।  रेणुकापार के ग्राम पंचायत बैरपुर टोला टेढ़ीतेन में बुधवार को बिजली गिरने से जीजा और साले की मौत हो गई। दोनों गांव के बाहर बैठकर बात कर रहे थे।  
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के धौरहवा गांव निवासी अशोक गोंड (25) टेढ़ीतेन स्थित अपनी ससुराल आया था। बुधवार को वह अपने साले कमलेश (15) के साथ गांव से बाहर स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप बातचीत कर रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर ओबरा पुलिस भी पहुंच गई। कमलेश कक्षा नौ का छात्र था। एसओ मिथिलेश मिश्र ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 

बिजली गिरने से रसोइया की मौत 
जुगैल थाना क्षेत्र के टापू गांव में बुधवार को बिजली गिरने से एक रसोइया की मौत हो गई। टमाटर (48) पुत्र मुन्नी कंपोजिट विद्यालय टापू पर रसोइयां का काम करता था। हादसे के वक्त भैंस चरा रहा था। तेज गरज चमक के साथ बारिश के दौरान बिजली गिरने से टमाटर चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बिजली गिरने से झुलसा
सुकृत चौकी क्षेत्र के परही गांव में बुधवार को बिजली गिरने से एक शख्स झुलस गया। गांव निवासी विजय राजभर (46) बुधवार की दोपहर घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से विजय झुलस गया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौत

 शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर सुकृत चौकी क्षेत्र अंतर्गत बैजू बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पचेंगड़ा निवासी बाबूनंदन (60) दूध बेचते थे। रोज की तरह वह दूध लेकर चहलवा के समीप बैजू बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे दूध लेकर खड़ा था। इसी दौरान शक्तिनगर से वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी बाइक को कुचलते हुए पलट गया। हादसे में बाबूनंदन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए शख्स का नदी में उतराया मिला शव

डाला चौकी क्षेत्र के चुनियरा टोला में सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान लापता हुए अधेड़ का शव बुधवार को बरामद हुआ। घटनास्थल से एक किमी दूर पंचुडीह के पास शव नदी में उतरा रहा था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनियरा टोला निवासी लालमन (50) मंगलवार की सुबह सोन नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था।

इसके बाद से ही उसका कहीं पता नहीं चला। नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस और परिवार के लोग मंगलवार को पूरे दिन खोजबीन में जुटे रहे। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार की सुबह परिजन खोजबीन कर रहे थे। इस बीच घटनास्थल से एक किमी दूर पंचुडीह के पास नदी में शव उतराया मिला। डाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें