फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्रा किए गए सम्मानित

Fri, 17 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
चुर्क हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
विज्ञापन
 चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने स्वामी हरसेवानंद के चित्र पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। पहले 12वीं कक्षा के प्रतिभावान छात्र कुमार शांतनु, नेहा सिंह और अमीशा सिंह को प्रबंधक ने माल्यार्पण, अंगवस्त्रम प्रोत्साहन स्वरूप टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया।

फिर कक्षा दसवीं के 30 छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूल के कुमार शांतनु, नेहा सिंह और अमीशा सिंह ने क्रमश: 94.8,  94.5, 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किया था। 30 छात्र-छात्राओं को कक्षा 10 की परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ था। प्रबंधक ने कहा कि सफलता और असफलता परीक्षा परिणामों के दो आयाम है। दोनों ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। असफलता और अधिक परिश्रम करने की ओर संकेत है तो सफलता से प्रेरित हो चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस सिखाती है।
विज्ञापन


प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे इस सफलता से अति उत्साहित न हो आगे के लिए अपने परिश्रम का उपयोग करें। क्योंकि उन्हीं के प्रतिभा पर राष्ट्र का नवनिर्माण निर्भर है। प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे ने कहा कि विद्यालय अपनी इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहा है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य वीएन पांडेय, मनोज राय, प्रदीप शुक्ला, सरिता  अग्रवाल, स्नेहा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका वंदना गुप्ता ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें