तापीय परियाजना परिसर स्थित डीएवी स्कूल में बैंक आफ बड़ौदा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
बैंक आफ बड़ौदा की ओर से स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परियोजना आवासीय परिसर स्थित डीएवी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों और आसपास के पर्यावरण को चित्रकारी के जरिए प्रदर्शित किया। प्रदर्शन के आधार पर प्रीती सिंह को प्रथम, ऋषिका निर्मल को द्वितीय, रवि कुमार सिंह को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य बीके सिंह ने निभाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्र-छात्राओं के नैसर्गिक विकास में सहायक होते हैं।
इससे पहले बैंक शाखा परिसर में भी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने ग्राहकों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अविनाश, लक्ष्मण तिवारी, रंजना सिंह, नम्रता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।