फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर लेकर भाग रहे ठग पकड़े गए

Sun, 04 Oct 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवल्लागांव में सफाई के नाम पर जेवर लेकर फरार हुए दो ठगों को रामगढ़ बाजार में जेवर सफाई करते समय रविवार की सुबह लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद लोगों ने  पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ठगों से पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन


बता दें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवल्लागांव निवासी संतोष तिवारी के घर पर रविवार की सुबह आठ बजे दो युवक बाइक से पहुंच गए। महिलाओं से कहा कि हमलोग जेवर की सफाई करते हैं।

अगर कोई जेवर साफ कराना है तो ले आएं। युवकों की बात पर विश्वास करके घर में रखे जेवर को महिलाएं बारी-बारी से लाकर दे दिया। इसी बीच दोनों युवक मौका देखते रहे और अचानक वहां से जेवर लेकर बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रामगढ़ बाजार में आकर राममूरत गुप्ता के घर के सामने बाइक खड़ा करके दोनों युवक वहां भी जेवर सफाई के लिए महिलाओं से निकलवा लिया था।

इसी बीच लोगों की निगाह बाइक और दोनों युवकों पर पड़ गई। शोरगुल करते हुए मौके से दोनों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें