फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी, चोपन के नामांकन पत्रों की जांच शुरू

Sun, 04 Oct 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दुद्धी और चोपन ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच रविवार को शुरू हो गई है। दो दिन जांच के बाद नाम वापसी और फिर चुनाव चिह्न छह अक्तूबर को जारी होगा। उधर बभनी और म्योरपुर में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय चरण में चोपन और दुद्धी ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र के लिए 86 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

रविवार को कलेक्ट्रेट में सीडीओ/एआरओ महेंद्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर/गिरिजा शंकर सिंह, राजेंद्र तिवारी की देखरेख में जिला पंचायत क्षेत्र हिनौती, पटवध, जुगैल, कोटा, कचनरवा, निगाई, पनारी, धनौरा, विण्ढमगंज और बघाडू़ क्षेत्र के नामांकन फार्मों में संग्लन कागजातों की जांच पड़ताल शुरू हुई।
विज्ञापन


एआरओ राजेंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार तक नामांकन फार्मों की जांच होगी, इसके बाद नामांकन फार्मों की वापस और छह अक्टूबर को प्रतीक चिन्ह आवांटित किया जाएगा। 

दुद्धी संवाददाता के अनुसार दुद्धी ब्लाक में आरओ विजय श्रीवास्तव की मौजूदगी में मतदान कर्मियों ने क्षेत्र पंचायत के लिए भरे गए 686 नामांकन फार्मों की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एसडीएम विश्राम सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ लक्ष्मण राय, बीडीओ प्रभात द्विवेदी ब्लाक में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें