पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवल्लागांव में सफाई के नाम पर जेवर लेकर फरार हुए दो ठगों को रामगढ़ बाजार में जेवर सफाई करते समय रविवार की सुबह लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ठगों से पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन
बता दें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवल्लागांव निवासी संतोष तिवारी के घर पर रविवार की सुबह आठ बजे दो युवक बाइक से पहुंच गए। महिलाओं से कहा कि हमलोग जेवर की सफाई करते हैं।
अगर कोई जेवर साफ कराना है तो ले आएं। युवकों की बात पर विश्वास करके घर में रखे जेवर को महिलाएं बारी-बारी से लाकर दे दिया। इसी बीच दोनों युवक मौका देखते रहे और अचानक वहां से जेवर लेकर बाइक से भाग निकले।