सोनभद्र। अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों को पाबंद किया जाए। यह निर्देश सोमवार को सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान मातहतों को दिए।
उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया। परिसर को साफ व स्वच्छ रखने व कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर और व्यवस्थित रखने का निर्देया दिया। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने, क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, कॉम्बिंग व जनचौपाल, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग को प्रभावी तरीके से करने का निर्देश दिया। कहा कि कोर्ट में जिन मुकदमों का निस्तारण हो चुका है, उन मुकदमों के माल का निस्तारण कराया जाए।