अनपरा। एनसीएल बीना कोयला खदान परियोजना मे कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर में नौकरी देने की मांग को लेकर घरों पर बैठे विस्थापितों का उपवास सोमवार को पिपरी के क्षेत्राधिकारी की पहल पर 20 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी पिपरी की अध्यक्षता में विगत दिनों हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सोमवार को उपवास पर बैठे विस्थापितों का आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया। विस्थापित नेता अंकुश दुबे ने बताया कि आंदोलन 20 फरवरी तक के लिए स्थगित किया गया है जो कि भर्ती पूर्ण करने की निर्धारित समयावधि है और यदि हमारे साथ पूर्व की भांति इस बार भी छल हुआ तो हम पुन: अपना आंदोलन नई रणनीति के साथ शुरू करेंगे। साथ ही जिलाधिकारी सोनभद्र व आयुक्त विन्ध्याचल मंडल से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत करायेंगे।