फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए उठाएं जरूरी कदम, त्योहारी सीजन में बरतें विशेष सक्रियता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुधवार को स्थानीय व्यापार मंडल कार्यालय में हुई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आलोक भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय में कई प्रदेशों में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

आलोक भाटिया ने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए खुद और परिवार को सुरक्षित रखें। कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़भाड़ अधिक रहती है। ऐसे में सतर्कता बरतें जिससे लॉकडाउन जैसी परिस्थिति से दोबारा न गुजरना पड़े। नगर पंचायत ओबरा के ईओ से भी इस संबंध में जरूरी कदम उठाए जाने की बात व्यापारियों ने बैठक के दौरान कही। बैठक में कोषाध्यक्ष सुनीत खत्री, महामंत्री वीरेंद्र मित्तल, अमित मित्तल, उपाध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरी, रविंद्र गर्ग, आशीष तिवारी, वीरेंद्र यादव, राजेंद्र जिंदल, गौरी शंकर, तुलसी गुप्ता, गौरव जैन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुशील गोयल और संचालन जिला महामंत्री सुशील कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें