फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़खानी और दुराचार का प्रयास करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बीजपुर देवतानंद सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। उनमें से एक आरोपी के माता-पिता के ऊपर भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिजन ने बीजपुर थाने में सोमवार की शाम तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक गांव के दो व्यक्ति किशोरी से छेड़खानी करते हुए उससे दुराचार करने का भी प्रयास किए।
विज्ञापन

जब वह शोर मचाने लगी तो दोनों भाग निकले। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने आरोपी के माता-पिता से शिकायत की तो वे धमकी देने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महरीकला निवासी आरोपी कृष्ण बिहारी सिंह व अंगद यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें