फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के जीवन से लें प्रेरणा

Mon, 23 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने सदर तहसील परिसर में सोमवार को शहीद दिवस मनाया। इस मौके पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी याशवंत सिंह ने कहा कि खुशनसीब होता है वह खून जो देश के काम आता है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ने वाले शहीदों के शहादत दिवस पर केंद्र और राज्य सरकारें अवकाश घोषित न करके और देश का सर्वोच्च सम्मान अभी तक न देकर शहीदों का अपमान किया है। इस मौके पर संयोजक रामकृष्ण पाठक, अर्जुन चौहान, पंकज यादव, दीप नरायन पटेल, दशी भारती, लक्षनधारी पाल, याशीन मुहम्मद, लालमनी कोल मौजूद रहे। उधर, मानवाधिकर संगठन पीयूसीएल ने राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर शहादत दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि शहीदों के मार्ग का अनुसरण करने पर ही देश के लोगों की भलाई है।
विज्ञापन


 इस मौके पर जेपी भारती, शेर सिंह, सोनू सिंह, जितेंद्र मौर्य, कमलेश, शक्तिसेन, रामकेवल सिंह, राजबहादुर सिंह मौजूद रहे। चुर्क प्रतिनिधि के मुताबिक शहादत दिवस के अवसर पर भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यूनाइटेड की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी तमेश्वर तिवारी ने कहा कि जिस किसान, गरीब मजदूर के लिए शहीदों को फांसी पर लटकाया गया उनके खून का बदला लेने का समय अब आ गया है। इस मौके पर रामजग कुशवाहा, राजेश, वीरेंद्र, पंकज, मुन्ना जायसवाल, गोविंद गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र दूबे और संचालन विजय भारती ने की।


राबर्ट्सगंज के विवेकानंद प्रेक्षागृह में सोमवार को देश बचाओ आंदोलन एवं वैश्य समाज एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया गया। इसमें केंद्र सरकार से भगत सिंह, चंद्रशेखर, सुखदेव राजभर, एवं राजगुरु को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान बच्चों ने नृत्य, गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर रामानंद सिंह, राजकुमार सोनी, सूरज गुप्ता, आनंद मौजूद रहे। डाला संवाददाता के अनुसार भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य मुकेश जैन की अगुवाई में शहीद दिवस मनाया गया।

इस मौके पर रिशु जायसवाल, मंगल प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, रिंकू सिंह महेश सोनी रहे। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार तियरा कला शहीद स्थल पर राजगुरु की मूर्ति का अनावरण सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सर्वहारा पत्रिका का विमोचन भी हुआ। इस दौरान डा. ओम प्रकाश, डा. रितु गर्ग, हरिराम द्विवेदी, मुनीर बख्श आलम, मंजरी पांडेय, केके पांडेय, नर्वदेश्वर देव मौजूद रहे।


अध्यक्षता ओम धीरज चौबे और संचालन सुमन राव ने किया। राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर स्थित जनचेतना समिति सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी और क्रांति सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में शहीदों को याद किया। इस मौके पर सुरेश तिवारी, सूर्यबली सिंह, संगीता श्रीवास्तव, शांता भट्टाचार्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें