फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालकर नव संवत्सर का स्वागत

Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों ने हिंदू संवत्सर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कहीं गोष्ठी तो कहीं जुलूस निकालकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राबटर्सगंज में हुई गोष्ठी में जिला संघ चालक शिवशंकर ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे नववर्ष एक अप्रैल को मूर्ख दिवस घोषित कर हिंदू नववर्ष की महत्ता कम करने का प्रयास किया। इसी दिन संघ के संस्थापक का जन्म हुआ था। इस मौके पर हर्ष अग्रवाल, श्रवण, धनंजय, मनोज जालान, किर्तन सिंह आदि रहे। उधर राबर्ट्सगंज में स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच की बैठक हुई।

इसके बाद मंदिर परिसर से जिला महामंत्री भानू तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान  जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा, सत्यम, विजेंद्र, अभय, गणेश, बबलू, अखिलेश आदि रहे। चुर्क ः नव वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य झांकी चुर्क कस्बे में निकाली गई। बभनी ः हिंदू नव वर्ष का शुक्रवार को जुलूस निकाल कर स्वागत   किया गया। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार, आनंद  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें