रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन में योग साधको को सम्मानित करते पतंजलि योग समिति क
सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र की ओर से रविवार को सोनभद्र बार सभागार में नियमित योग कक्षा का 12वां वार्षिकोत्सव हुआ। इस दौरान सोनभद्र बार के अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानित किया। राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने करें योग रहें निरोग और स्वदेशी अपनाएं देश बचाने का संकल्प लेने के लिए कहा।
मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी और विशिष्ट अतिथि एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज व मुकेश रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष, संरक्षक रमेश राम पाठक ने की। सुबह योग शिविर के समापन पर सभी अतिथियों ने दीप जलाया। दयानंद मौर्य, पूनम व सावित्री ने सुंदर योग गीतों की प्रस्तुति दी। राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने करें योग-रहें निरोग और स्वदेशी अपनाने-देश बचाने का संकल्प दिलाया।
मनोज कुमार सिंह को पतंजलि योग समिति का जिला संरक्षक और दिनेश कुमार पाठक को जिला सह प्रभारी का दायित्व दिया गया। युवा भारत का तहसील प्रभारी वैभव शर्मा, राम पूजन, सूरज चौबे, हेमंत कुमार को बनाया गया। रवि प्रकाश त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, मयंक दुबे, अरुण कुमार यादव, कुमार शर्मा, उपस्थित रहे। संचालन सुनील कुमार श्रीवास्तव व अरुण कुमार यादव ने किया।