फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने आपदा को अवसर में बदल दिया। राबर्ट्सगंज की शालिनी सिन्हा और ग्रामीण इलाके की दीपा चौबे खुद उद्यम शुरू कर महिलाओं समेत अन्य को भी रोजगार दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित बढ़ौली चौक के पास ब्यूटी क्लीनिक संचालित कर रहीं शालिनी सिन्हा ने बताया कि एक संस्था के जरिये मिर्जापुर से ब्यूटी कोर्स किया। स्वरोजगार के लिए जिला उद्योग केंद्र तथा उद्यमिता विकास केंद्र में संपर्क कर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन किया। मार्च में लोन पास होने पर ब्यूटी क्लीनिक खोलकर स्वरोजगार कर रही हैं। उन्होंने इस रोजगार से चार लोगों गीता विश्वकर्मा, मुस्कान अंसारी, राहुल, सरिता सिंह को जोड़कर रोजगार दिया है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद व्यवसाय अच्छा चल रहा है। वहीं राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरकरा गांव की महिला उद्यमी दीपा चौबे ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला उद्योग केंद्र में आवेदन किया। बैंक से 25 लाख का लोन पास होने पर उद्योग लगाकर इंटरलाकिंग ब्रीक्स निर्माण शुरू किया। इस रोजगार से जुड़कर पांच- छह लोग रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें