फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में निर्मला कान्वेंट स्कूल अव्वल

Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ताइक्वांडों एसोसिएशन की ओर से ककरी स्थित एकलव्य मैदान में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार की देर रात समापन हो गया।
विज्ञापन


ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर निर्मला कान्वेंट स्कूल रेणुकूट की टीम को अव्वल घोषित किया गया। वहीं रेणुकूट की ही दूसरी टीम को द्वितीय और अनपरा की टीम को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि अनपरा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव ने विजेता टीमों और खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।

ओबरा, रेणुकूट, शक्तिनगर, रेणुसागर, ओबरा आदि जगहों से आए किशोर-किशोरियों ने ताइक्वांडों (मार्शल आर्ट) से जुड़ी कलाओं का हैरतअंगेज तरीके से प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक इस आत्मरक्षा कौशल को देखने के लिए भीड़ जमा रही। मनीष श्रीवास्तव और एसोसिएशन सचिव संतोष यादव का कहना था कि मौजूदा परिवेश में जिस तरह, खासकर लड़कियों को लेकर असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है, उसने ताइक्वांडो जैसे आत्मरक्षा से जुड़े कौशल की महत्ता बढ़ा दी है। 

इस मौके पर कैलाशचंद्र गुप्ता, रेणुसागर कोच मनीषनारायण मिश्र, अनपरा कोच मनोज कुमार यादव, ककरी कोच मनोज कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें