फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन से जुडे़ कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों को समर्थन में प्रदर्शन किया और निर्णय लिया कि 18 से 23 मई तक सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे। फिलहाल नौ मई तक काला फीता बांधकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को लिपिक संवर्गीय कर्मचारियों ने लंबित प्रोन्नति आदेश को लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कई साल से कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

लिपिकों के लंबित प्रोन्नति आदेश निर्गत नहीं किए गए और समायोजन स्थानांतरण नीति पर भी  ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने आशुलिपिक एवं स्टोर कीपर की अलग से वरिष्ठता सूची तैयार कर प्रोन्नति की मांग भी कर्मचारियों ने उठाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजू राम ने कहा कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष के मुताबिक नौ मई तक काला फीता बांधकर कर्मचारी कार्य करेंगे। 18 मई से 23 मई तक पूर्ण कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी 31 मई तक मांग पूरी नहीं की गई तो दो जून से स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय पर धरना प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद नसीम,  अखिलेश चंद्र दिवाकर, अलगू राम पाल, वंदना मौर्य, जरीना खानम, वीपी सिंह, प्रेमचंद, जितेंद्र सिंह, अमरेश चंद्र, मोहम्मद शमी खां, लालधर राम शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें