नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए सिंगरौली नगर निगम की ओर से कलेक्टर रघुराम राजेंद्र को 3.13 लाख का चेक चौंपा गया। इसमें महापौर प्रेमवती खैरवार, अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, मेयर इन काउंसिल सदस्य विमल गुप्ता, डीएम, शुक्ला देवेश पाण्डेय, निगम आयुक्त आरपी सिंह तथा पार्षद सरोज सिंह, हीरालाल सोनी, पूर्व पार्षद रजनीश कुमार पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री एके सिंह, वीपी उपाध्याय, आरके जैन, संतोष पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।
वहीं पूर्वान्ह 11 बजे के करीब डीएम आर राजेंद्रन की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में शोकसभा आयोजित कर भूकंप के चलते नेपाल एवं भारत में मृत हुए लोगों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसी तरह विकासखंड मुख्यालय देवसर में अनुविभागीय अधिकारी डीपी वर्मन के उपस्थित में तहसील प्रांगण में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि आपर्ति की गई।
इसी तरह पूरे जिले में जगह-जगह शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर आशकृत तिवारी, डी के जैन, स्वरोचिश सोमवंशी, राजीव श्रीवास्तव, आर पी साकेत, रमेश पटेल, केके पांडेय, संतोष पटेल, रणमत सिंह, आरपी पांडेय, बृजेश जैन, वीके आदि रहे।