फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जादू-टोना के शक में बेटे ने लाठी से हमला कर पिता की ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही में बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजे बेटे ने लाठी से वारकर पिता राजमल (65) की जान ले ली। दोनों के बीच जादू-टोना करने को लेकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खैराही गांव निवासी राजमल के पुत्र रामजतन की कई वर्ष पहले शादी हो चुकी है। उसे कोई संतान नहीं हो रही है। बताते हैं कि इसी बात को लेकर रामजतन का माता-पिता से अक्सर विवाद होता था। उसे आशंका भी कि किसी ने उस पर जादू-टोना कर दिया है। रामजतन बुधवार को कहीं बाहर काम करने चला गया था, लेकिन वाराणसी से ही बृहस्पतिवार को लौट आया। उसके बाद माता-पिता से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिता के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। जोरदार प्रहार से बुजुर्ग पिता वहीं गिरकर छटपटाने लगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सीताराम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि भूत प्रेत के विवाद के बाद पुत्र ने लकड़ी के कुंदे से बाप के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें