फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कांवड़ यात्रा में डीजे पर बजेंगे सिर्फ भक्ति गीत, अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और सतर्कताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर शुद्ध पेयजल, जनस्वास्थ्य सुविधाएं, पार्किंग व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रमुख धार्मिक स्थल शिवद्वार धाम व विजयगढ़ किला क्षेत्र में स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा के इंतजाम तय समय में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने बताया कि विजयगढ़ किले में सोलर लाइट लगाई जा रही है और शीघ्र ही वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जिला पंचायत विभाग को विद्युत आपूर्ति, जबकि नगर पालिका को सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि यात्रा के दौरान डीजे पर केवल भक्ति गीत, भजन-कीर्तन की अनुमति रहेगी। सावन मास के दौरान 23 जुलाई को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। ऐसे में मंदिर परिसरों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास मार्ग बनाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा। किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह या उकसाऊ ट्वीट पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद विभिन्न धर्मगुरुओं ने कांवड़ यात्रियों के आवागमन में आने वाली समस्याएं, सड़कों की हालत, विद्युत तारों की ऊंचाई, बैरिकेडिंग व अन्य बिंदुओं पर सुझाव रखे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इसके समाधान के निर्देश् दिए। बैठक में यह भी तय किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, एसडीएम ओबरा विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें