स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को पद, परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। हेड ब्वाय के रूप में सूर्यकांत, हेड गर्ल रितु नंदी, स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वाय अखिलेश यादव, कैप्टन गर्ल रिया मौर्या, कल्चरल हेड ब्वाय सुयश कानोडिया, प्रिया द्विवेदी ने शपथ ली।
मुख्य अतिथि प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने स्वामी हरसेवानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अलंकरण समारोह छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर है। इससे न सिर्फ उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होगा बल्कि विद्यार्थियों का व्यक्तित्व बहुमुखी बनेगा। प्रधानाचार्य एके वर्मा ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदारी देकर विद्यालय प्रशासन उनकी प्रतिभा को निखारने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दीं। घोरावल विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव ने आभार जताया। प्राचार्य डॉ. एसके चौबे, आरके शर्मा, मनोज राय, प्रदीप शुक्ला, आकाश सोनी, मुनीराज, रवींद्र यादव, मोहित गुप्ता, कविता चौरसिया, अंजना पांडेय आदि मौजूद रहे। शिवांगी मालवीय ने संचालन किया।