फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना में खराबी आने से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। रविवार शाम लाइनों पर पड़े जर्क की वजह से ओबरा तापीय परियोजना के आईसीटी में तकनीकी दिक्कत की वजह से ओबरा अ ताप घर की स्टेशन सप्लाई फेल हो गयी।जिसके कारण ओबरा-सुल्तानपुर, ओबरा-डाला एव ओबरा -साहपूरी पारेषण लाइन ट्रिप कर गयी।
विज्ञापन

जिसके कारण कई जनपदों में आपात कटौती की स्थिति पैदा हो गयी। रविवार शाम 7.38 बजे के करीब आईसीटी में आग लग गयी। जिसके बाद स्टेशन सप्लाई फेल हो गयी। हालांकि ब तापघर पर इसका कोई असर नही पड़ा जिसके कारण उत्पादनरत 200 मेगावाट वाली इकाइयों पर ज्यादा असर नही पड़ा। समाचार लिखे जाने तक परियोजना प्रशासन द्वारा बंद लाइनों को चालू करने के लिए वैकल्पिक प्रयास किये जा रहे थे। स्टेशन सप्लाई फेल होने के पूर्व बीटीपीएस की 09वीं इकाई से 185 मेगावाट, 10वीं से 187 मेगावाट एवं 11वीं से 183 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें