बभनी। थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में रविवार को सुबह करीब सात बजे एक महिला ने घर के अंदर बड़ेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसका शव लटका देख परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
डूमरहर गांव की पार्वती देवी (26) पत्नी राजेश कुमार रविवार की सुबह सोकर उठी और अपने घर में ही बड़ेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो सका था। पति राजेश कुमार के मुताबिक शनिवार की रात में दोनों पति-पत्नी अपने डेढ़ साल की बच्ची के साथ खाना खाकर सोए थेे। रविवार की सुबह सोकर उठने के बाद नित्यक्रिया से निवृत्त होकर लोग अपना घर का काम करने लगे।
राजेश पड़ोस में चला गया था। इसी बीच पार्वती घर के अंदर जाकर फांसी लगा ली। जब राजेश घर आया और अंदर गया तो अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर लटकता देख आवाक रह गया। लोगों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को भी दिया। ग्राम प्रधान पति अशोक कुमार ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। उधर मृतका के पिता जय कुमार का कहना है कि उसकी बेटी की दिमागी हालत कभी-कभी बिगड़ जाती थी। हो सकता है उसी में वह फांसी लगा ली हो।