फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से 300 गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा ब्लॉक के पसही विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने के चलते 300 से अधिक गांवों में मंगलवार की शाम से बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार की शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई नहीं होने से गांवों में लोगों को पेयजल के साथ ही धान की रोपाई कर रहे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पसही उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने से मंगलवार की शाम से उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 से अधिक गांवों में आपूर्ति बाधिक है। बिजली न मिलने के चलते करमा ग्राम समूह पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति भी बाधित है। इस पेयजल योजना से क्षेत्र के करमा, चाड़ी, सिरसिया ठकुराई, पड़रवा, विजनपुर, हिनौता, मदैनिया, टिकुरिया, धौरहरा, गणेशपुर, भरकवाह, करमा बाजार आदि गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। इस समय किसान बिजली न रहने से उनकी रोपाई भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के कल्लू पाल, मनोज, वीरेंद्र श्रीवास्तव, दशरथ तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र नाथ, विकास, रामनारायण, विशाल सिंह आदि लोगों ने बिजली आपूर्ति शुरू कराते हुए शीघ्र ही जलापूर्ति कराने की मांग की है। उधर, जल निगम पंप हाउस पर तैनात ऑपरेटर शंभू राम का कहना है बिजली न रहने से गांवों में पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली आने पर पानी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें