जिले मेें वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में एडीएम ने समस्त खंड शिक्षाधिकारियों से बूथों पर बिजली, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के बारे में रिपोर्ट मांगी है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक बूथों पर किस चीज की कमी है, इसकी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं।
गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से आगामी विधान सभा का चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सीबी सिंह के निर्देश पर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामचंद्र ने अब तक विस चुनाव के लिए चिन्हित 1284 बूथों पर रोशनी, पेयजल, आने-जाने के लिए सड़क आदि की व्यवस्था है या नहीं की रिपोर्ट तैयार कराना शुरू कर दिया है।
एडीएम रामचंद्र ने बताया कि विस चुनाव के मद्देनजर राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्घी तहसील क्षेत्र के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अविलंब उनके क्षेत्र के बूथों पर क्या-क्या सुविधाएं हैं और क्या कमियां है इस संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध न कराने वाले खंड शिक्षाधिकारियों को लापरवाह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद जिन बूथों पर पेयजल, शौचालय, रोशनी, सड़क आदि की व्यवस्था नहीं होगी वहां संबंधित विभागों से कराया जाएगा। उधर खुद के ऊपर प्रशासनिक अधिकारियों का पड़ रहे दबाव को देखते हुए।