फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में   बच्चे निखार रहे हुनर

Fri, 27 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज समर कैंप में वादयंत्र सिखती महिलाएं और बच्चे।
विज्ञापन
 विद्यालयों की परीक्षाओं के संपन्न होने और गर्मी की छुट्टियों का बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी इंतजार रहता है। इस छुट्टी में वे जमकर मस्ती करते हैं। राबर्ट्सगंज में राकिंग किड्स प्ले स्कूल में संचालित समर कैंप में बच्चे जमकर मस्ती कर रहे हैं। गिटार वादन, गीत, संगीत के साथ ही स्केटिंग को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन



इस चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं राबर्ट्सगंज में संचालित समर कैंप उन लोगों को काफी राहत और खुशियां दे रहा है, जो इसमें रुचि ले रहे हैं। नगर के रॉकिंग किड्स प्ले स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी लुत्फ उठा रहे हैं। यहां बच्चों को डांस, कराटे, पेंटिंग, गिटार, संगीत और स्केटिंग की शिक्षा दी जा रही है। महिलाओं को विशेष रूप से मेंहदी, ब्यूटीशियन और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


 डांस क्लास में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी फिल्मी गीतों की धुन पर थिरक रहे हैं। बच्चों में समर क्लास को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। संचालिका सरिता जायसवाल कहती हैं कि बच्चे समर कैंप का संपूर्ण आनंद ले रहे हैं। डांस, स्केटिंग, पियानों के लिए कनिष्क त्रिपाठी, रणजीत सिंह, आर्यन, सुमन जायसवाल बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें