जिले के 654 परिषदीय कंपोजिट, उच्च प्राथमिक और 65 माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे 20 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। इस दौरान यहां आने वाले बच्चों ने जो कुछ सीखा था उसका प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि रोजाना अधिक से अधिक किताबों के अध्ययन का अभ्यास करें।
654 परिषदीय कंपोजिट, उच्च प्राथमिक और 65 माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे 20 दिवसीय समर कैंप का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कैंप में सीखी गई जानकारियों को साझा किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में कैंप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी और डीआईओएस जयराम सिंह मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। डीआईओएस ने कॉलेज की उपलब्धियां से मुख्य अतिथि को अवगत कराया।
सीडीओ ने छात्राओं को रोजाना अधिक से अधिक किताबों को पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल और वालंटियर प्रशांत ने ब्राइटर माइंड की भी प्रस्तुति किया गया। कार्यक्रम में अर्चना सिंह यादव, जाह्नवी, प्राची गुप्ता, राधा गुप्ता, प्रकाश त्रिपाठी, राहुल कनौजिया आदि मौजूद रहे। सीडीओ ने छात्राओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया।