फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News:एनटीपीसी के स्वागत गेट के सामने हंगामा, बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, चक्काजाम कर प्रदर्शन

Tue, 10 Jun 2025 08:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

बीजपुर बाजार में एनटीपीसी के स्वागत गेट के सामने उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि ट्रांसफाॅर्मर की खराबी से दस दिनों से बिजली नहीं मिल रही है जिससे पानी का संकट पैदा हो गया है।
 
विज्ञापन
जनता ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दस दिनों से बेतहाशा कटौती का दंश झेल रहे उपभोक्ताओं का सब्र मंगलवार काे टूट गया। सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता सड़क पर उतरे और एनटीपीसी रिहंद के स्वागत गेट पर हंगामा मचाया। गेट के सामने चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ जाम शाम छह बजे तक जारी रहा।

विज्ञापन


बीजपुर बाजार सहित शांति नगर,मोटर गैरेज, राय कालोनी में एनटीपीसी के माध्यम से बिजली आपूर्ति होती है। इसके लिए 1000 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था। ट्रांसफॉर्मर जल जाने के बाद 500 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया, लेकिन ओवरलोड के कारण आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। विरोध पर 1000 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, बावजूद बिजली न मिलने पर मंगलवार को उपभोक्ता भड़क उठे।

चिलचिलाती धूप और उमस के बीच गर्मी से बेहाल महिला, पुरुष और बच्चे सड़क पर उतर गए। एनटीपीसी के स्वागत गेट पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। सीआईएसएफ कर्मियों ने गेट पर ताला बंद कर लोगों को बाहर रोका तो वह सड़क पर बैठ गए। महिलाओं ने बताया कि हम लोग पीने के पानी के लिए बूंद बूंद को तरस गए हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


सीमा पटेल, पुष्पा, चंद्रवती देवी, मानती देवी, बिंदु देवी, देवकली देवी, बिभुलिया, प्रतिमा, गुना, ऊषा देवी, स्वाति शर्मा, मंजू शर्मा, अनुराधा आदि का कहना था कि प्रबंधन के ढुलमुल रवैए से उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही। प्रचंड गर्मी में 10 दिनों से नींद भूख हराम हो गया है। गर्मी में बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। घरों में पानी की किल्लत हो गई है।

सीमा पटेल ने कहा की जब तक 24 घंटे बिजली हम सब ग्रामीणों को नहीं मिलेगा तब तक हम लोग गेट पर बैठे रहेंगे। शाम करीब छह बजे एनटीपीसी जीएम संजय असाठी, अपर महाप्रबंधक बृज किशोर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें