फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कक्षा सात की छात्रा सुहानी बनीं एक दिन की एसडीएम

विज्ञापन
ओबरा तहसील में एसडीएम के रूप में काम करती छात्रा सुहानी। स्त्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
ओबरा। मिशन शक्ति 5.0 योजना के तहत बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली की कक्षा सात की छात्रा कुमारी सुहानी बृहस्पतिवार को एक दिन की ओबरा तहसील की एसडीएम बनाई गई। सुहानी ने प्रशासनिक कामकाज के बारे में जानकारी हासिल की और लोगों की शिकायतें भी सुनीं।
विज्ञापन

सुहानी ने कहा कि यह अवसर उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है। वह भविष्य में अपनी मेहनत और लगन के बल पर इस पद को स्थाई रूप से प्राप्त करना चाहती है। इस मौके पर एसडीएम विवेक कुमार सिंह, तहसीलदार, कानूनगो, अमीन, अधिवक्ता व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुहानी को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसडीएम ने बताया कि हर कक्षा में सबसे आगे रहने वाली छात्रों को यह अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। वह ठान लें तो किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें