फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ को स्पेशल बनाने में जुटी सुहागिन महिलाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पति की लंबी आयु और अखंड सुहाग की कामना से पहली बार करवाचौथ व्रत रखने जा रही सुहागिन महिलाएं तैयारी में जुट गई हैं। वे इस व्रत को विशेष बनाने में जुटी हैं। करवाचौथ की तैयारी में जुटी महिलाएं अच्छी साड़ियां, आभूषण, शृंगार और पूजन सामग्री आदि की खरीदारी करने में जुटी हैं। महिलाओं का कहना है कि कोरोना को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के गुरुद्वारा के पास रहने वाली कुमकुम तिवारी ने कहा कि करवाचौथ व्रत सिर्फ सौभाग्यवती महिलाएं ही रहती हैं। किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की महिलाएं इस व्रत को कर सकती हैं। इस साल यह व्रत चार नवंबर को किया जाएगा। निराजल रहकर सुहागिन महिलाएं देर शाम 7.57 बजे चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देंगी और विधि विधान से पूजन किया जाएगा। करवाचौथ पूजन के लिए छलनी, मिट्टी व तांबे का करवां, नया कपड़ा, आभूषण एवं शृंगार सामान की खरीदारी की जा रही है। पूजा ने कहा कि वे दूसरी बार करवाचौथ व्रत करने जा रही है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई है। आशा यादव ने कहा कि करवाचौथ व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं, इसलिए वे भी इस साल करवाचौथ व्रत करेंगी। बताई कि व्रत करने के लिए नई साड़ी, आभूषण, शृंगार का सामान, करवा, छलनी आदि की खरीदारी सोमवार को की जाएगी। पांच प्रकार के फल, पांच प्रकार का मिष्ठान और पांच तरह का पकवान बनाकर चढ़ाया जाता है।
चार को है करवाचौथ व्रत
ज्योतिषाचार्य डा. एसएन तिवारी ने बताया कि करवाचौथ व्रत चार नवंबर को है। इस दिन महिलाएं निराजल व्रत रहेंगी। देर शाम 7 बजकर 57 मिनट पर चंद्रोदय होगा, चंद्रोदय होने पर व्रती महिलाएं अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें