फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण के विरुद्ध प्रदर्शन

Mon, 06 Feb 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
दुद्घी में मानक के विपरित सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर चार में नगर पंचायत की ओर से 15 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे घटिया सड़क निर्माण पर सोमवार को नगरवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। शीघ्र मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न कराए जाने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



नगर पंचायत प्रशासन पर मानक के अनुरूप सड़क निर्माण न कराए जाने का आरोप लगाते हुए संजय ठाकुर, हरिकिशुन शर्मा, शिवा ठाकुर, तबारक खान ने डीएम से सड़क की जांच कराए जाने की मांग की है। सूरज कुमार, अंकित कुमार, रामू कुमार शर्मा एवं सलीम खान ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की मिलीभगत से घटिया सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल शर्मा, इमरान खान, सैफ खान, दिनेश, मनोज कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, गोरख शर्मा, अनीश अहमद, इम्तियाज, दिलीप सिंह, गुलाम अंसारी, अनिल कुमार, धीरज कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें