फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगेंगे सबमर्सिबल पंप, दूर होगा जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 2458 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों पेयजल व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। ऑपरेशन कायाकल्प योजना से सबमर्सिबल लगने से स्कूलों में पेयजल समस्या दूर होगी। इसी के साथ छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं देने के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा और पंचायती राज विभाग ने स्कूलों को मॉडल के रूप में तैयार करना शुरू कर दिया है। स्कूलों में रंगाई पुताई, श्यामपट्ट, मल्टीपल हैंडवाश, आंतरिक वायरिंग एवं विद्युत संयोजन, शौचालय, मूत्रालय, मल्टीपल हैंडवाश के लिए नल जल का काम कराया जा रहा है। पंचायती विभाग सबमर्सिबल लगवा रहा है और शौचालयों का निर्माण करवा रहा है। पंचायती राज विभाग के मुताबिक शिक्षा विभाग से 2427 स्कूलों में सबमर्सिबल लगवाने और शौचालय बनवाने के लिए सूची मिली है। अभी तक नगवां ब्लॉक 138 स्कूलों में सबर्मिसबल लगाए जा चुके हैं और 157 शौचालय भी बनकर तैयार हो चुके हैं। दुद्वी में 249 सबमर्सिबल, 237 शौचालय, चतरा में 140 सबमर्सिबल, 145 शौचालय, चोपन में 314 सबमर्सिबल, 405 शौचालय, बभनी में 113 सबमर्सिबल लग गए है, 111 शौचालय भी बन गए है। म्योरपुर में 307 सबमर्सिबल, 356 शौचालय, घोरावल में 345 सबमर्सिबल, 355 शौचालय व राबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र के 245 विद्यालयों में सबमर्सिबल लगने के साथ ही 405 स्कूलों में शौचालय भी बनकर तैयार हो चुका है। शेष स्कूलों में सबमर्सिबल लगाने और शौचालयों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
-
2427 प्राथमिक विद्यालयों में सबमर्सिबल लगाना है। बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय बनने हैं। अभी तक 1851 विद्यालयों में सबमर्सिबल लगे हैं। 2147 स्कूलों में शौचालय तैयार हो गए हैं। जल्द बचे स्कूलों में भी शौचालय बन जाएंगे और सबमर्सिबल लग जाएगा।-विशाल सिंह, डीपीआरओ सोनभद्र
विज्ञापन

-
इनसेट
प्रतिदन हो रही कार्यों की मानीटरिंग
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग 2458 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों में रंगाई पुताई, श्यामपट्ट, मल्टीपल हैंडवाश, आंतरिक वायरिंग एवं विद्युत संयोजन, शौचालय, मूत्रालय, मल्टीपल हैंडवाश के लिए नल जल के कार्यों की प्रतिदिन मानीटरिंग की जा रही है। पिछले दिनों में कलेक्ट्रेट में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने कार्यों की समीक्षा की थी। उन्होंने बीएसए को अविलंब अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि दव्ग बी स्कूलों में अधूरे कार्यों को पूर्ण कराकर रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें