स्थानीय क्लब चार में रविवार को आयोजित सुभासपा के युवा जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी युवाओं को मौका देगी।
कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी युवाओं को प्रत्याशी बनाएगी। इस संबंध में गठबंधन से अभी किसी बात से उन्होंने इन्कार किया। अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी संगठन विस्तार कर लगातार सदस्यता अभियान चला रही है।
19 दिनों में उत्तर प्रदेश का दौरा कर संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कसी गई है। सुभासपा ने तय किया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अधिक से अधिक युवाओं को मौका दिया जाएगा। युवा ही क्षेत्र की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
इस दौरान उन्होंने बनारस की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 16 जून की घटना पर पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई थी, जिससे दोनों पक्षों को बैठाकर बात कर ली जाए। घटना के पीछे षड्यंत्र कर राजनीति करने का काम दूसरे लोगों ने किया है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, राजेंद्र पटेल, रूद्र राजन राजभर, महिला मंच की जिलाध्यक्ष सोनमती, राजकुमार धांगर आदि मौजूद रहे।