विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में रविवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 745 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में देश की नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
325 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला। अभ्यर्थी शिप्रा सोनी, मिरन साजिया और ज्योति गुप्ता को नंदी फाउंडेशन में ट्रेनर के पद पर 35,000 प्रतिमाह के सीटीसी पर चयनित हुई।
कार्यक्रम में नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन, समाजसेवी मनोज सिंह ‘बबलू’, नोडल प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल, नकटू-बीजपुर के प्रधानाचार्य गोपाल दास, प्लेसमेंट ऑफिसर संजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।