सोनभद्र। विमला इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में मंगलवार को अमर उजाला की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दीपोत्सव पर पटाखा न फोड़ने का संकल्प दिलाया गया। पटाखा फोड़ने से होने वाली समस्या के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। दीपावली केे अवसर पर मिट्टी के दीये जलाकर साधारण तरीके से मनाने की अपील की गई।
कालेज के प्रधानाचार्य शिवनारायण लाल ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि दीपावली रोशन का पर्व है। इस दिन ज्यादा से ज्यादा दीये जलाने चाहिए। इससे पर्यावरण शुद्ध होता है। जबकि पटाखा फोड़ना कहीं से भी सही नहीं है। पटाखा फोड़ने से ध्वनि प्रदूषण के साथ सेहत के लिए भी काफी नुकसानदायक है। कभी-कभी पटाखा फोड़ने में बच्चे झुलस भी जाते हैं। इसलिए दीपावली पर पटाखा जलाने से छात्र-छात्राएं बचें। कालेज के शिक्षक संजय कुमार सिंह, नीरज पांडेय, अनुराग शर्मा, प्रशांत, विजय कुमार, दीपक, लाल बाबू और शिक्षिका अंजना सिंह, नीलम श्रीवास्तव ने भी छात्र-छात्राओं से पटाखा न फोड़ने की अपील की और इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया। कहा कि पटाखे से निकलने वाली ध्वनि व धुएं से प्रदूषण फैलता है, जिससे लोगों को सांस फूलने समेत अन्य बीमारियां होती हैं। पटाखा छोड़ने से बड़ा खतरा बना रहता है, इसलिए न पटाखा छोड़े और ना ही किसी को छोड़ने दें। बल्कि घरों में दीपावली पर दीपक जलाकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटे।