जिला प्रशासन और अमर उजाला की ओर से आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को आइए वोटर बने जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को खुद और आसपास के लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए प्रेरित किया गया। नाम शामिल कराने के लिए 31 अक्तूबर तक समय बताया गया है।
गोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक और युवतियों को वोट देने का अधिकार दिया है। जिन लोगों का नाम 31 अक्तूबर तक छात्र-छात्राएं फार्म छह भर कर खुद का वोटरलिस्ट में शामिल कराए। छात्र-छात्राएं अपने परिवार के अलावा पड़ोसियों को विधान सभा चुनाव में वोट करने के लिए जागरूक करें। ताकि जिले का विकास कराने वाले विधायक का चयन किया जा सकेें।
उन्होंने कहा कि किसी के दबाव या बहकावे में वोट देने नहीं चाहिए। क्योंकि मतदान अपने स्वेच्छा किया जाता है। डॉ. मंजू सिंह और दिवाकर उपाध्याय ने कहा कि अमर उजाला की ओर से युवक और युवतियों को जागरूक करने का कार्य सराहनीय है। इस मौके पर हरिेगोविंद देव, रमेश चंद्र, सुशील मिश्रा, मनोहर यादव आदि मौजूद रहे।