फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सफलता के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. रामजीत यादव ने अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। कहा कि परिश्रम ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव और संचालन डॉ. मिथिलेश गौतम ने किया। इस अवसर पर दुद्धी बार के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, रामपाल जौहरी, प्रेमचंद यादव, विवेक जायसवाल, डॉ. अजय कुमार, डॉ. विवेकानंद, डॉ. ब्रजेश यादव, डॉ. सचिन कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें