फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र में हिंडाल्को सेकंड प्लांट आवासीय परिसर के समीप शनिवार को रिया सिंह (17) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। वह पाॅलीटेक्निक कॉलेज चोपन की छात्रा थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर छानबीन कर रही है। राजू सिंह हिंडाल्को सेकेंड प्लांट में काम करते हैं। उनका परिवार आवासीय परिसर के अस्थाई क्वार्टर में रहता है। बताते हैं कि रिया सिंह (17) शुक्रवार की रात अपने भाई, बहन और मां के साथ राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने गई थी। परिवार रात करीब एक बजे घर लौटा था। शनिवार सुबह सभी अपने काम में लग गए। रिया के पिता ए शिफ्ट की ड्यूटी में हिंडाल्को प्लांट चले गए, जबकि उसकी मां भी काम पर चली गई। परिजनों के मुताबिक देर रात तक जागने के कारण घर के अधिकांश सदस्य दोपहर में सो रहे थे।
विज्ञापन

करीब 2:30 बजे रिया की छोटी बहन की नींद खुली तो उसने घर में लगी पाइप के सहारे दुपट्टे से रिया को लटका देखा। बहन के शोर मचाने पर परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से रिया को तत्काल फंदे से नीचे उतारकर ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिपरी एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय से छात्रा को मृत हाल में अस्पताल लाने की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें