फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे विधायक, लापरवाही पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे अचानक रॉबर्ट्सगंज स्थित बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे। कर्मचारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। विधायक निधि से धन देने के बाद भी कई कार्य पूरे न होने पर एसई और एक्सईएन को फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाह अफसरों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

विधायक दोपहर में निगम के कार्यालय पहुंचे। बिलिंग काउंटर का जायजा लेने के बाद एक्सईएन के कमरे में पहुंचे। रॉबर्ट्सगंज डिविजन में चल रहे कार्यों की प्रगति जानी। फिर सीधे एसई संजीव कुमार के कक्ष में गए। वहां सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों पर अवमुक्त राशि के सापेक्ष कार्यों की प्रगति जानी।
कई कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के लिए कहा। विधायक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान बिजली निगम से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग रोज आ रहे हैं। इसी संदर्भ में वह यहां आए थे। विधायक निधि से धन देने के बावजूद निर्धारित समय के कुछ कार्य पूर्ण नहीं मिले हैं। कहा कि शासन की मंशानुरूप जनहित में कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण न करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार के विरुद्ध शासन स्तर पर लिखापढ़ी कर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें