फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फिर स्थगित हुआ छात्र संघ चुनाव, धरने पर बैठे छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा का छात्र संघ चुनाव फिर स्थगित हो गया है। यह लगातार तीसरा साल है, जबकि चुनाव तिथियों के एलान के बाद चुनाव को स्थगित कर दिया गया। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन की तरफ से चुनाव स्थगन की सूचना जारी करने से छात्र नेताओं में आक्रोश बढ़ गया है। छात्र नेता कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने पिछले दिनों अधिसूचना जारी की थी। इसके साथ ही विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार चुनाव की तैयारी में जुट गए थे। 12 दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री होनी थी। सुबह जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो वहां चुनाव स्थगित होने का नोटिस चस्पा देख सन्न रह गए। प्राचार्य के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान समय में प्रशासन की व्यस्तता के कारण वर्ष 2023-24 का छात्र संघ चुनाव अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है। नो
टिस देखकर चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवार और उनके समर्थक भड़क उठे। कॉलेज प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए छात्र धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवीवर शुक्ला फोर्स के साथ कॉलेज पहुंच गए। वहीं थाना प्रभारी व काॅलेज प्रशासन के समझाने के घंटों बाद छात्र धरने से उठे। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक अग्रहरि, विभूति शुक्ला, संदीप यादव, विकांक यादव, मनोज यादव, आशुतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें