फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई : माला श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। दो दिन के दौरे पर आईं भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक माला श्रीवास्तव ने कहा कि खदानों में सुरक्षा नियमों और पर्यावरणीय शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाए।
विज्ञापन

इसमें किसी भी तरह की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को उन्होंने ओबरा के भलुआ टोला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की जुलगुल खदान का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व, सुरक्षा और ई-ट्रांजिट पास आदि पर चर्चा की।
खनन निदेशक ने खदान में खनन पद्धति, उत्पादन क्षमता, ओवर वर्डन प्रबंधन, खनिज परिवहन व्यवस्था और श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि खनन कार्य स्वीकृत योजना के अनुरूप ही कराया जाए। इसमें नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा उपायों का हर हाल में पालन करने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही डस्ट सप्रेशन सिस्टम, जल छिड़काव, हरित पट्टी विकास, खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्स्थापन और जल संरक्षण उपायों की समीक्षा की। कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शर्तों का पालन किया जाए और नियमित रूप से इसकी रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि खदान में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए।
इसके बाद खनन निदेशक ने अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों के साथ उत्पादन, राजस्व नियमों के अनुपालन और कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह, यूनिट हेड संदीप हिवरेकर के अलावा खनन, वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें